{"_id":"5724f92d4f1c1b9934a9181e","slug":"fall-of-the-female-waiting-room-ceiling-fell-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के महिला प्रतीक्षालय की फाल सीलिंग गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के महिला प्रतीक्षालय की फाल सीलिंग गिरी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीलिंग गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बने महिला प्रतीक्षालय की फाल सीलिंग शनिवार की सुबह अचानक गिर गई। गनीमत रही कि प्रतीक्षालय बंद होने की वजह से अंदर कोई यात्री नहीं था, जिससे हादसा होने से बच गया। जानकारी मिलते ही रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया। इतना ही नहीं गलती छिपाने के लिए प्रतीक्षालय के गेट पर कार्य प्रगति का बोर्ड भी लगा दिया। मामला संज्ञान में आते ही मुरादाबाद एडीआरएम ने जांच करवाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रेल विभाग ने प्लेटफार्मों को यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बेहतर बनाने का प्रयास किया है लेकिन कमीशनबाजी और ठेकेदारी प्रथा ने विभाग की उम्मीदों पर पानी फेर रखा है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी ठेकेदारी प्रथा का एक नमूना शनिवार को देखने को मिला। प्लेटफार्म के महिला प्रतीक्षालय में लगी फाल सीलिंग सुबह अचानक भरभराकर गिर पड़ी। यह सीलिंग वर्ष 2013 में ही लगवाई गई थी।
विज्ञापन
महज तीन वर्षों में ही फॉल सीलिंग गिर जाने से रेलवे के कार्यों की कलई खुल गई। हालांकि बीते कुछ दिनों से प्रतीक्षालय के गेट पर जिम्मेदारों ने ताला डाल रखा है। ऐसे में शनिवार को भी प्रतीक्षालय में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, महिला प्रतीक्षालय की फॉल सीलिंग गिरने की जानकारी जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को मिली आनन फानन में मरम्मत का काम शुरू करा दिया। इतना ही नहीं बात छिपाने के लिए आईओडब्ल्यू विभाग ने दरवाजे पर कार्य प्रगति का बोर्ड भी लगा दिया। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि सुबह जब प्रतीक्षालय का गेट खोला गया तो फाल सीलिंग गिरी मिली।
विज्ञापन
उधर, मुरादाबाद एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों की टीम भेजकर जांच कराने की बात कही। कहा कि यदि निर्माण कार्य का भुगतान ठेकेदार को नहीं हुआ है तो धनराशि रोकी जाएगी। भुगतान होने की दशा में एप्रूवल करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।