फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fall in gold prices boosts market, spurs jewellery bookings

Hardoi News: सोने की कीमतों में गिरावट से बाजार गुलजार, गहनों की बुकिंग में आई तेजी

Wed, 15 Apr 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fall in gold prices boosts market, spurs jewellery bookings
फोटो- 19- ज्वेलरी की दुकान पर गहनों की खरीदारी करते लोग। संवाद
हरदोई। सहालगों का सीजन शुरू होते ही सर्राफा बाजार में रौनक छा गई है। एक तरफ शादियों की शहनाइयाँ बजने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ सोने की कीमतों में आई नरमी ने ग्राहकों के चेहरे पर चमक बिखेर दी है। आभूषणों की खरीदारी तेज हो गई है और दुकानदारों के पास ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है।
विज्ञापन




इस साल सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड कायम कर दिया था। हालांकि, खाड़ी देशों के बीच युद्ध के चलते घरेलू बाजार में सोने के दाम स्थिर या गिरावट की ओर रहे हैं। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घर में शादियां प्रस्तावित हैं। सहालग से ठीक पहले रेट कम होने को ग्राहक इस मौका का लाभ उठा रहे हैं। शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूमों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग रही है और लोग अपनी पसंद के आभूषण बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार बाजार में न केवल पारंपरिक भारी गहने, बल्कि आधुनिक और हल्के वजन वाले डिजाइनों की भी काफी मांग है। ज्वेलर्स शोरूम के अक्षय महेंद्रा ने बताया कि ग्राहकों की बदलती पसंद को देखते हुए पहले से ही हल्के वजन के आभूषणों का स्टॉक तैयार किया गया है। ताकि लोग अपने बजट के अनुसार आसानी से खरीदारी कर सकें। आज के भाव में सोने की 24 कैरेट की कीमत 1.55 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2.50 लाख रुपये प्रति किलो है। शादी में दिए जाने वाले सोने का दस ग्राम का सेट करीब 1.30 लाख रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मांग से बढ़ी कीमतें



बाजार में मांग बढ़ने से कीमतें ऊपर-नीचे लगातार हो रही हैं। बीते दो दिनों में सोने की कीमतों में करीब 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में उतार-चढ़ाव के बाद लगभग 10 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है। इसलिए लोग हल्के वजन के आभूषण की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed