{"_id":"58d017294f1c1bb6681a2e2c","slug":"fake-cell-inspector-found-doing-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी करते मिला फर्जी कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी करते मिला फर्जी कक्ष निरीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में परीक्षा देती छात्राएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी ने सोमवार को डिग्री कॉलेज में फर्जी कक्ष निरीक्षक मिलने पर डीआईओएस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक परीक्षा केंद्र पर गणित विषय का कक्ष निरीक्षक मिलने पर उसे तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने को कहा है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में डीएम विवेक वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश और जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय के साथ माधौगंज व मल्लावां ब्लॉक के एक डिग्री कॉलेज समेत आधा दर्जन कॉलेजों में छापा मारा।
विज्ञापन
जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय बगदाद में विश्वविद्यालय से अनुमोदित शिक्षक के स्थान पर फर्जी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करते मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीआईओएस को डिग्री कॉलेज के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विश्वविद्यालय को लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम आरपी पब्लिक इंटर कॉलेज भिठाई पहुंचे। जहां पर एक कक्ष में गणित विषय का कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करते मिला। उन्होंने कक्ष निरीक्षक आदर्श कुमार को कार्यमुक्त कर दिया है। उन्होंने श्री हरिशचंद्र राम रतन इंटर कॉलेज भिठाई में कुछ बच्चों के पास रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को उपस्थित पत्र पर उत्तर पुस्तिका के क्रमांक अंकित कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने आदर्श राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भिठारी, आदर्श इंटर कॉलेज काजीपुर खेमीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में नकलविहीन परीक्षा कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर नकल सामग्री पकड़ी जाएगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर शहर के श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जीजीआईसी व आर्य कन्या इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।