{"_id":"57a4ceb04f1c1bdd332b8fa0","slug":"failure-to-join-the-school-s-salary-stopped-three-principals","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ज्वाइन न करने पर तीन प्रधानाचार्यों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ज्वाइन न करने पर तीन प्रधानाचार्यों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 10 जूनियर स्कूलों को उच्चीकृत कर 10वीं तक किया गया है। इन स्कूलों में 10 टीचरों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसमें से सात ने नए स्कूलों में ज्वाइन कर लिया है। किंतु जीआईसी हरदोई के टीचर संजय कुमार, जीजीआईसी बिलग्राम की टीचर कमला देवी और इसी स्कूल की सुनीता देवी ने ज्वाइन नहीं किया।
इस पर डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने इन तीनों का वेतन और एक इंक्रीमेंट रोक दिया है। उन्होंने बताया कि संजय को अहिरोरी ब्लॉक के अल्लाहदापुर उच्चीकृत स्कूल और कमला देवी को बिलग्राम ब्लॉक के शिवसिंहपुरवा उच्चीकृत स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया था।
जहां ज्वाइन करने की बजाए कमला देवी लंबे अवकाश पर चली गईं। इस पर उन्होंने जीजीआईसी बिलग्राम की प्रधानाचार्या सुनीता देवी का शिवसिंहपुरवा उच्चीकृत स्कूल में तबादला कर दिया था। लेकिन वे भी यहां ज्वाइन करने की बजाए अवकाश पर चली गईं।