फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Factory operates without license raid

बगैर लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पर छापा

Mon, 08 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 08 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Factory operates without license raid

कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह के सामने बगैर लाइसेंस के

विज्ञापन
चल रहे एक बैंडेज कारखाने पर रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर व कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। टीम को यहां पर भारी मात्रा में तैयार व कच्चे माल के अलावा ब्लीचिंग पाउडर समेत अन्य सामान मिला। टीम ने मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

बगैर लाइसेंस के चल रहे बैंडेज कारखाने की जानकारी पर ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ दुबे, चौकी इंचार्ज विपिन यादव की अगुवाई में टीम ने कारखाने पर छापा मारा। मौके पर मिले दो लोगों से टीम ने पूछताछ की तो उनके पास कोई लाइसेंस व कागजात मौजूद नहीं मिले। बताया कि करीब एक साल से यह कारखाना चल रहा था।

टीम ने तैयार बैंडेज की 35 गांठें बरामद कीं। एक गांठ में 20 मीटर के 200 थान बंधे हुए थे और बिकने के लिए तैयार थे। इसके अलावा करीब 11 गांठें बिना छली थान की बरामद र्हुई। वहीं एक हजार थान धुले हुए, जिन्हें सुखाने को रखा गया था और 50 बोरी ब्लीचिंग पाउडर बरामद की।

दुबे ने बताया कि इनमें से कुछ थान को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कारखाना मालिक यूसुफ फरार हो गया। मौके पर काम कर रहे बृजेश कुमार निवासी महसोना व लतीफुर्रहमान निवासी नेरवा गौसगंज को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध ड्रग्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

इसके अलावा बगैर लाइसेंस के पट्टियां बनाने तथा कई प्रकार के टैक्स चोरी के मामले में कारखाना मालिक पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बरामद माल को कब्जे में लेकर एक क मरे मेें भरवाकर कमरे को सीज कर दिया। टीम ने मामले की जानकारी एसडीएम संजीव सिंह व तहसीलदार को भी दी है।

एसडीएम ने बताया कि वह बाहर हैं और सोमवार को लौटने पर मामले की जांच कराएंगे। उधर, छापामारी करने वाली टीम ने बताया कि यूसुफ ने पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे कारखाने में शामिल कर लिया है। इस जमीन पर उसने पंपिंग सेट भी लगा रखा था। पास स्थित नलकू प संख्या 4 से पाइप लाइन भी अवैध रूप से जोड़ रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed