{"_id":"58d16c3b4f1c1be7431a3f2f","slug":"expulsion-picks-up-occupants-from-crossroads","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश चौराहे से कब्जेदारों को खदेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश चौराहे से कब्जेदारों को खदेड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नुमाइश चौराहे पर फुटपाथ लगे सामानों को उठा कर ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में निजाम बदलते ही जिले की पुलिस ने भी काम करना शुरू कर दिया है। शहर में नासूर बने अतिक्रमण को हटवाने के लिए मंगलवार को एएसपी पूर्वी खुद सड़क पर उतरे और टीम के साथ नुमाइश चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया गया। एएसपी ने दोबारा अतिक्रमण करने पर दुकानदारों को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
हरदोई शहर की सभी प्रमुख सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। बड़े चौराहे पर तो शाम होते ही सड़क तक दुकानें सज जाती हैं। अतिक्रमण के कारण पूरा पूरा दिन जाम लगा रहा है। इसी अतिक्रमण के कारण नुमाइश चौराहे के पास एक महीने में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। दोपहर में जाम लगने से स्कूली बच्चे बिलबिला जाते हैं। अक्सर एंबुलेंस जाम में फंसने से मरीजों की जान पर बन आती है। अभी तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी थी लेकिन सूबे में सत्ता बदलने ही मंगलवार को हरकत मेें आ गई।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे एएसपी पूर्वी बीसी दुबे फोर्स के साथ नुमाइश चौराहे पहुंचे। देख ही देखते पुलिस ने नुमाइश मैदान छोर पर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटावाना शुरू कर दिया। दुकानों के सामने करीब 20 फीट चौड़ा फुटपाथ घेरकर लगाए गए तिरपाल पुलिस कर्मियों ने नोच डाले। जिन दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया उसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद घंटाघर रोड पर यातायात बूथ के पास पट्टी दुकानदारों के आगे लगे टीन शेड और तखत आदि हटवाए। कुछ गुमठियां भी जब्त कर लीं।
विज्ञापन
एएसपी ने दुकानों के सामने पड़ा कचरा दुकानदारों से ही साफ करवाया। उन्होंने दोबारा अतिक्रमण करने पर दुकानदारों को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। एएसपी बीसी दुबे ने कहा कि अभियान शुरू हो गया है, अब चलता रहेगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अतिक्रमण के कारण जाम लगने से आम जनता के साथ पुलिस की परेशानी भी बढ़ जाती है। अतिक्रमण के कारण हादसे भी हो जाते हैं।
अतिक्रमण हटवाना तो पालिका का काम है
हरदोई। बड़ी हैरानी की बात है कि अतिक्रमण हटवाना और सड़क के फुटपाथ को शहर वासियों के लिए अतिक्रमण मुक्त रखना निश्चित रूप से नगर पालिका का कार्य है लेकिन जब पालिका इस ओर सोई हुई है, तो पुलिस को यह जिम्मेदारी उठानी पड़ी। अतिक्रमण अभियान को देखकर शहर वासी पीयूष, भुवनेश, ह्देश आदि का कहना है कि देखो पुलिस कब तक इस अभियान पर जोर लगा पाती है।
अन्य बाजारों पर भी ध्यान दें हुजूर
हरदोई। शहर में वैसे तो हर रोड पर जाम है लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत नुमाइश चौराहे से बिलग्राम चुंगी, सिनेमा रोड, घंटाघर रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहा, डीएम चौराहा, जिंदपीर चौराहा, रेलवे गंज का पूरा बाजार, डीएम चौराहे से पिहानी चुंगी के आगे तक, सांडी रोड पर अतिक्रमण है। बड़े चौराहे पर तो शाम होते ही दुकानदार सड़क तक कुर्सियां डाल देते हैं। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। घंटाघर रोड पर दोनों ओर दर्जनों बसें खड़ी रहती हैं। इस रोड पर केंद्रीय विद्यालय, जीआईसी और जीजीआईसी भी है। बावन, सांडी और बिलग्राम की ओर से आने वाली एंबुलेंस भी इसी रोड से निकलती है। इन सड़कों के अतिक्रमण को भी हटवाने की जरूरत है।