फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Explosion while removing carbon by burning motor, scrap dealer dies, partner injured

Hardoi News: मोटर को जलाकर कार्बन निकालते समय विस्फोट, कबाड़ कारोबारी की मौत, साथी घायल

Sat, 04 Jan 2025 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Explosion while removing carbon by burning motor, scrap dealer dies, partner injured
अजीम। (फाइल फोटो) - फोटो : अजीम। (फाइल फोटो)
बिलग्राम। आग तापते समय मोटर को जलाकर कार्बन निकाले जाने के दौरान विस्फोट हो गया। मोटर से निकले क्वाइल और तार कबाड़ कारोबारी के गले में घुस गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में बैठकर आग ताप रहा एक शख्स घायल हो गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला कासूपेट निवासी अजीम (45) कबाड़ खरीदने और बेचने का कारोबार करते थे। गुलाबबाड़ी चुंगी के पास उनकी कबाड़ की दुकान है। शनिवार सुबह वह दुकान के बाहर आग ताप रहे थे। तसले में जल रही आग में वह एक मोटर को जलाकर उससे कार्बन भी निकाल रहे थे। इसी दौरान मोटर तेज धमाके के साथ फट गई और उससे निकली क्वाइल व तार अजीम की गर्दन में जा घुसी।
विज्ञापन

इस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मोटर के कुछ पार्ट्स पास ही बैठे मोहल्ला खुर्दपुरा निवासी गुफरान (45) को भी लगे। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि मोटर के फटने से कुछ पार्ट्स निकलकर अजीम के गले में घुस गए थे। इस कारण उनकी मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी नमूने जुटाए। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed