फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Excise Minister Nitin honored the meritorious

Hardoi News: मेधावियों को आबकारी मंत्री नितिन ने किया गया सम्मानित

Fri, 12 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 12 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Excise Minister Nitin honored the meritorious

विज्ञापन
हरदोई। ग्रामोदय इंटर कॉलेज डिघिया के परिसर में माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा के मेधावियों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने सम्मानित किया। ग्रामोदय इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा छात्र-छात्रा ही हमारे देश का भविष्य हैं।
यह होनहार भविष्य को कड़ी मेहनत लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए और अपने माता-पिता शिक्षकों का नाम देश व प्रदेश में ऊंचा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय लगातार अपनी ऊंचाइयों को छू रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके लिए सभी शिक्षक गण बधाई के पात्र हैं ।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के इंटरमीडिएट के लवली सिंह संगम ,शशिओम मिश्र, ओम मिश्र और हाईस्कूल के आकांक्षा शुक्ला, मुस्कान,चंद्र भूषण को सम्मानित किया। कालेज प्रबंधक सुशील कुमार मिश्र, रामकिशोर कटियार, प्रधान मोदीपुर मनोज राठौर, इंद्रेश मिश्रा, अभय शंकर मिश्रा एडवोकेट, सौरभ मिश्रा, प्रधानाचार्य कौशल त्रिपाठी, दीपक शर्मा, सुयश मिश्रा, अनुराग, उज्जवल, प्रकाश, सोनू कुमारी, भगवानदीन, रवि अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed