फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Exam preparations passed in mock drill, exam will be held in two shifts tomorrow

Hardoi News: परीक्षा की तैयारियां मॉकड्रिल में पास, कल दो पाली में होगी परीक्षा

Wed, 21 Aug 2024 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Exam preparations passed in mock drill, exam will be held in two shifts tomorrow
हरदोई। जनपद में 11 केंद्रों पर होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा का मॉकड्रिल बुधवार को किया गया। मॉकड्रिल के दौरान अभ्यर्थियों के अभिलेख जांचने से लेकर परीक्षा केंद्रों के लाइव रहने और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी तक को परखा गया। कोई खास कमी मॉकड्रिल में नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में पांच दिन होगी। 23 से 25 अगस्त तक परीक्षा होने के बाद 30 और 31 अगस्त को भी परीक्षा होगी। जनपद में 11 केंद्रों पर 39360 अभ्यर्थी पांच दिन की दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। इन तैयारियों का मॉकड्रिल बुधवार को किया गया। मॉकड्रिल का जायजा शासन से आए परीक्षा पर्यवेक्षक के साथ ही डीएम एमपी सिंह और एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और एडीएम प्रियंका सिंह भी माॅकड्रिल में शामिल रहीं।
विज्ञापन







8 से 9:30 बजे तक मिलेगा अभ्यर्थियों को प्रवेश
पुलिस भर्ती परीक्षा सुबह दस बज से 12 बजे के बीच पहली पाली में होगी। पहली पाली के लिए केंद्र के अंदर प्रवेश आठ बजे से शुरू हो जाएगा और 9:30 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे के बीच होनी है। इसके लिए एक बजे से ढाई बजे के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। हर परीक्षा केंद्र पर क्लॉकरूम बनाया गया है। यहां अभ्यर्थी अपनी किताबें व अन्य सामग्री रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुरूआत और आखिरी के तीस मिनट कक्ष से बाहर नहीं जा पाएंगे अभ्यर्थी
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद परीक्षा खत्म होने से पहले बाहर नहीं निकलेगा। संबंधित कक्ष से शुरूआत के तीस मिनट किसी भी अभ्यर्थी को कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। आखिरी के तीस मिनट कोई भी अभ्यर्थी प्रसाधन के लिए भी कक्ष से बाहर नहीं जाएंगे। पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा लाइव देखी जाएगी।




रोडवेज ने रिजर्व की पचास बसें , हेल्पडेस्क भी बनेगी
पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज ने भी इंतजाम किए हैं। लखनऊ, लखीमपुर, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर देहात, इटावा, कानपुर नगर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर और रायबरेली के लिए लगातार बसें रहेंगी। परीक्षा के प्रत्येक दिन 7872 अभ्यर्थियों को निशुल्क लाने ले जाने की व्यवस्था किए जाने का दावा क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने किया है। परीक्षा के अभ्यर्थी आज से एक सितंबर तक रोडवेज में मुफ़्त यात्रा संबंधित परीक्षा केंद्र वाले रूट पर कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed