फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   exam

दूसरे दिन दो सेंटरों पर 1460 ने दी पीजीटी की परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 09:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
exam
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की ओर से प्रवक्ता वर्ग परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (पीजीटी) परीक्षा की भर्ती को लेकर दूसरे दिन जिले के दो केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई। 1697 परीक्षार्थियों के पंजीकरण के सापेक्ष 1460 ने परीक्षा दी, जबकि 237 ने अनुपस्थित रहकर परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि दूसरे दिन बुधवार को जीडीसी हरदोई, केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ दो सेंटरों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 908 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 779 उपस्थित रहे और 129 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी पाली में 789 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 681 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी जबकि 108 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 1697 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1460 ने परीक्षा दी जबकि 237 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपंन कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed