फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ex daughters course in fashion designing

भूतपूर्व सैनिकों की बेटियों को फैशन डिजाइनिंग का कोर्स

Sun, 22 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 22 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ex daughters course in fashion designing
zxz - फोटो : instagram

हरदोई। सैनिक कल्याण पुनर्वास के  प्रदेश कार्यालय के अधिकारियों की मंशा पूरी हुई तो जनपद के भूतपूर्व सैनिकों की बेटियों व उनके आश्रितों को जल्द फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कराया जाएगा। जिला स्तर से जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चाें व उनके आश्रितों को समय-समय पर तकनीकी या स्वरोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। इस सत्र में भी कंप्यूटर प्रशिक्षण 14 आश्रितों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को हेडक्वार्टर ने फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण कराए जाने के संकेत दे दिए हैं। जिसके तहत अभी प्रथम चरण में 10 भूतपूर्व सैनिकाें की बालिकाओं या उनकी आश्रितों को प्रशिक्षण दिलाए जाने की अनुमति दी जाएगी। इनके प्रशिक्षण होने के बाद दूसरे चरण की शुरूआत की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गुरसरन गौर ने बताया कि हेडक्वार्टर ने अभी संकेत दिए हैं। हेडक्वार्टर के निर्देशानुसार ही आवेदन मांगे जाएंगे और उनको चयनित करने के लिए हेडक्वार्टर को भेज दिया जाएगा। वहीं से चयनित संस्था से प्रशिक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed