फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   EVMs were kept in the strong room built in the market.

Hardoi News: मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं ईवीएम

Mon, 13 May 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
EVMs were kept in the strong room built in the market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदाेई। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होने के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी का सिलसिला शाम छह बजे के बाद शुरू हो गया। नवीन गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए पीठासीन अधिकारी मशक्कत करते नजर आए।
हरदोई जनपद में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। हरदोई लोकसभा क्षेत्र में पांच और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। हरदोई लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए 2074 पोलिंग पार्टियां गठित की गई थीं। प्रत्येक पार्टी में चार कर्मचारी थे। इसी तरह मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में आने वाले हरदोई जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए 1243 पोलिंग पार्टियां गठित हुई थीं।
विज्ञापन

मतदान कराने के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम जमा कराने के लिए नवीन गल्ला मंडी स्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। ईवीएम जमा कराने के लिए मंडी में पहले से ही कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। हर विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अफसर की ड्यूटी यहां लगी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम जमा करने के लिए 20-20 टेबल लगाई गई हैं। डीएम एमपी सिंह और एसपी केसी गोस्वामी ने भी यहां पहुंचकर जायजा लिया। ईवीएम जमा हाेने तक दोनों अफसर मंडी परिसर में ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed