{"_id":"5dc31b068ebc3e5b795971be","slug":"everybody-should-hounour-supreme-court-decition-hardoi-news-knp524227911","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कोई करे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान, बनाए रखें शांति : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कोई करे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान, बनाए रखें शांति : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। कोतवाली में बुधवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम संडीला मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या मामले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान सभी लोग करें। किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचें और सोशल मीडिया का उपयोग एहतियात के साथ करें।
सीओ नागेश मिश्रा ने कहा कि सभी लोग आपस में भाईचारा बनाए रखें। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला दे, उसपर न तो खुशी जताएं और न ही दुख प्रकट करें। न्यायालय का सम्मान हर हाल में बरकरार रखना चाहिए। बैठक में मौलाना नेमुद्दीन काजमी, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन, राकेश वैश्य, संतोष अवस्थी, आजाद अंसारी भी मौजूद रहे। उधर, संडीला में मंगलवार देर शाम विभिन्न धर्मों के प्रमुख लोगों के साथ एसडीएम और सीओ ने कोतवाली में बैठक की।
दोनों समुदायों के लोगों ने कस्बे की गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने का भरोसा दिलाया। नगर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री, मौलाना यासीन, हसन मक्की, विश्वनाथ गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एसडीएम मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों समुदायों के लोग शांति व्यवस्था बनाएं रखें। सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि अराजकतत्वों को कोई भी समुदाय बढ़ावा न दें। यहां मौलाना मेहंदी हसन, मुईद अहमद, लताफत अली, अभय गुप्ता, रफीक लंबू, प्रभात अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव-गांव की बैठकें, शांति बनाए रखने की अपील
माधौगंज। अयोध्या प्रकरण के संभावित फैसले के मद्देनजर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के तपनौर, जेहदीपुर, कुरसठ, अटवाअली मर्दानपुर, नेवादा गब्बी आदि गांवों में दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। एसओ ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि अयोध्या प्रकरण पर कोर्ट का फैसला आने के बाद ऐसा कुछ भी न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। कोर्ट के फैसले का सम्मान करें और गांव व क्षेत्र की गंगा जमुनी तहजीब बनाए रखें। एसओ ने आमजन से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की। कहा कि कहीं कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता नजर आए तो पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर अटवा अली मर्दानपुर के ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश, डॉ. विमल गुप्ता, कुरसठ से विमलेश कुमार, हफीथजुल्लाह, धर्मपुर तकिया के अब्दुल सत्तार, ओम प्रकाश, उमा शंकर शुक्ला, अब्दुल इरशाद आदि मौजूद रहे। संवाद