{"_id":"688e45639a93afa96a0faa6c","slug":"every-time-they-come-with-hope-and-go-with-assurances-hardoi-news-c-213-1-hra1001-135270-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हर बार उम्मीद लेकर आते हैं और आश्वासन लेकर जाते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हर बार उम्मीद लेकर आते हैं और आश्वासन लेकर जाते हैं...
विज्ञापन
सवायजपुर/संडीला/शाहाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या समाधान के लिए फरियादी भटकने को मजबूर हैं। समस्या का निस्तारण होने के स्थान पर आश्वासन मिल रहे हैं। कोई दो साल तो कोई एक साल से तहसील के चक्कर लगा रहा है। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे उन लोगों को परेशानी हो रही है।
तहसील सवायजपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायत दर्ज की गईं। इसमें नौ का निस्तारण हो सका। डीएम अनुनय झा ने शिकायतों को सुना। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा। डीएम और एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिलवारी और कंहारी गांव के अभय, घनश्याम, शांति व हार्दिक को जन्म प्रमाण पत्र सौंपे। तहसील परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के शिविर में 168 लोगों ने योजनाओं का लाभ लिया।
डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, पीडी अशोक मौर्य, डीएओ डॉ. सतीश चंद्र पाठक, डीसीओ निधि गुप्ता, बीएसए विजय प्रताप सिंह, एसडीएम मयंक कुंडू, हरपालपुर सीओ सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संडीला तहसील सभागार में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने शिकायतों को सुना। अधिकारियों से कहा कि तय समय में शिकायतों का निस्तारण किया जाए। शाहाबाद तहसील सभागार में एडीएम प्रियंका सिंह ने शिकायतों को सुना। कहा कि भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
-- -
केस एक : तहसील दिवस में पिछले एक साल से चक्कर काट रहा हूं। एक साल पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पाली थाना क्षेत्र के अहमदपुर में कब्रिस्तान की सीमा खुलवाने की मांग की लेकिन आज तक पैमाइश नहीं की गई। -मलिक वलीउल्ला, निवासी पाली।
केस दो : गांव के दबंग लोगों ने कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया है। कब्जा छोड़ने की बात पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं, तीन बार तहसील आए लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिल सकी। इसके चलते परिवार परेशान है। -जयराम निवासी भुसेहरा, हरपालपुर।
केस तीन : गांव से संकट मोचन हनुमान मंदिर जाने वाला खड़ंजा मार्ग एकदम जर्जर हो गया है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन तीन साल के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला। -उमाशंकर, सिमरिया ब्लॉक भरखनी।
केस चार : गांव के मुख्य मार्ग पर लोगों ने कब्जा कर लिया है और अपने जानवर इत्यादि बांधकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। समस्या के लिए एक दर्जन से अधिक बार तहसील में शिकायत की लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला। -मीनू, मीरा, चंद्रमुखी, निवासी धौरहरा मजरा ककरौआ।