फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every road in the city is jammed, haphazard vehicles increase the problem

Hardoi News: जाम से कराही शहर की हर सड़क, बेतरतीब वाहनों ने बढ़ाई समस्या

Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Every road in the city is jammed, haphazard vehicles increase the problem
अस्पताल चौराहे पर लगे जाम में फंसे लाेग।   - फोटो : अस्पताल चौराहे पर लगे जाम में फंसे लाेग।
फोटो-10- अस्पताल चौराहे पर लगे जाम में फंसे लाेग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-11- सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद
- यातायात नियंत्रण करने में कर्मियों के भी छूटे पसीने
- हर सड़क पर जाम से बेहाल दिखे लोग, स्कूली बसों में बच्चे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन और अवैध पार्किंग ने सोमवार को शहर की हर सड़क को जाम से बेहाल कर दिया। शायद ही ऐसा कोई चौराहा और सड़क होगी, जहां जाम की स्थिति उत्पन्न न हुई हो। एक चौराहा से दूसरे चौराहा तक जाने में लोगों की हालत खराब हो गई। यातायात नियंत्रण में भी पुलिस व यातायात कर्मियों के पसीने छूट गए। दोपहर तक जाम की समस्या से स्कूली बस और बच्चे भी फंसे नजर आए।
यातायात नियंत्रण की तमाम कोशिशें सोमवार को शहर की सड़कों पर फेल होती नजर आईं। आरआर इंटर काॅलेज में सामूहिक विवाह को लेकर किए गए रूट डायवर्जन की वजह से सिनेमा रोड से लेकर सोल्जर बोर्ड चौराहा, मौनी बाबा चौराहा और अस्पताल रोड पर लंबा जाम सुबह से ही लगा रहा। उधर जिंदपीर चौराहा पर ओवरब्रिज के उपर तक वाहनों का काफिला नजर आया।
विज्ञापन

एक तो तेज धूप और उस पर जाम की स्थिति ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। यातायात कर्मी जाम की स्थिति को दूर कर रहे थे लेकिन वाहनों की लंबी लाइनों की वजह से सारी व्यवस्थाएं धरी रहीं। इसके पीछे फुटपाथ पर खड़े वाहनों का भी सबसे बड़ा रोल रहा। फुटपाथ पर अवैध पार्किंग ने बार बार जाम की समस्या उत्पन्न की। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जाम की समस्या पूरे दिन रही है। फुटपाथों पर खड़े वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाई गई है। अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed