फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ever had gutka and tobacco was a hobby, today I stopped

तंबाकू के शौक से काल के गाल में समां रही जिंदगानी

Sun, 03 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ever had gutka and tobacco was a hobby, today I stopped
हरदोई। जिले में गुटखा कई जिंदगियों को काल के गाल में समाने को विवश कर रहा है। बेहतर यही होगा कि लोग गुटखा इतना न खाए कि वह आपको खा जाए।
विज्ञापन

अपोलो मेडिक्स हास्पिटल लखनऊ व रोटरी क्लब आफ हरदोई गोल्ड के तत्वावधान में बाला जी हास्पिटल में शनिवार को आयोजित नि:शुल्क कैंसर शिविर में मरीज का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद लखनऊ से आए चिकित्सक डॉ. कमलेश वर्मा ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि रोगियों में लक्षण पाने के बाद जो अनुमान लगाया गया है उसके मुताबिक जिले में जितने भी कैंसर रोगी होंगे उनमें 50 फीसदी मुंह का कैंसर होने की आशंका है। उन सबकी वजह चंद मिनटों का शौक तंबाकू व सिगरेट है। उनका साफ तौर पर कहना है कि कुछ रोगियों ने बताया भी कि वह तंबाकू के शौकीन रहे हैं जिसके बाद आज गुटखा तो नहीं ही खा पा रहे हैं, सांस लेने तक को तरस रहे हैं।
इस जिले के लोगों से यही कहना है कि गुटखा कम खाए और अपने साथ अपने परिवार की जिदंगी भी बचाए। इसके अलावा 20 प्रतिशत से अधिक ब्रेस्ट कैंसर के रोगी भी मिले। इसके अलावा लिप कैंसर, आंत कैंसर के रोगी भी चिंहित किए गए। डॉ. सीपी कटियार की देखरेख में कैंसर शिविर में 31 मरीजों का पंजीकरण हुआ व उनका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। 14 रोगियों में कैंसर के गंभीर लक्षण पाए गए। जिन्हें चिकित्सीय परामर्श के बाद विधिवत इलाज की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर न्यूरोलाजिस्ट डॉ. आरएस पवार, रोटरी क्लब की ओर से अचल अग्रवाल, अविनाश मिश्रा, जीतेश दीक्षित, जोगिंदर सिंह गांधी, डॉ. अजय सिंह, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अंकित द्विवेदी, डॉ. अमित शर्मा, विपिन त्रिवेदी, रानू गुप्ता, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed