फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Even sunlight is not able to provide relief from cold

Hardoi News: धूप भी नहीं दे पा रही ठंड से राहत

Sat, 13 Jan 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 13 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Even sunlight is not able to provide relief from cold
हरदोई। शुक्रवार को सुबह कोहरे और शीतलहर से गलन बढ़ गई। दोपहर को खिली धूप भी अधिक राहत नहीं दे सकी। अगले दो दिन कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही। उधर, मूंगफली के ठेलों और चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कोहरे से हुई। इसके साथ ही चार किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे लोग ठंड से कांप गए। दोपहर बाद धूप निकलने से भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। हालांकि धूप निकलने पर बाजार में रौनक अधिक दिखी। वहीं शाम को गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो गुरुवार से 0.5 डिग्री कम रहा। सुबह आर्द्रता 95 और शाम को 68 प्रतिशत दर्ज की गई। दृश्यता सात सौ मीटर रही। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed