फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Even if there is a negative balance, the electricity of the consumers will not be cut for three days.

Hardoi News: निगेटिव बैलेंस होने पर भी तीन दिन नहीं कटेगी उपभोक्ताओं की बिजली

Sat, 18 Apr 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Even if there is a negative balance, the electricity of the consumers will not be cut for three days.
हरदोई। प्री पेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विभाग ने राहत दी है। अब निगेटिव बैलेंस होने पर तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट दिया जाएगा। इस बीच उनकी बिजली नहीं काटी जाएगी। वहीं शाम छह से सुबह आठ बजे के बीच भी बिजली नहीं कटेगी। विभाग की ओर से प्री पेड मीटर के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। इससे जिले के 76 हजार प्री पेड उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




जिले में 6,14,848 बिजली उपभोक्ता हैं। इन बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक जिले में एक लाख सात हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही उनको प्री पेड में बदला जा रहा है। शहर सहित नगर पालिका क्षेत्रों के 76 हजार स्मार्ट मीटर काे प्री पेड में बदला जा चुका है। प्री पेड में उपभोक्ताओं के मीटर बदलने के साथ ही उसमें निगेटिव बैलेंस होने पर ऑटोडिस्कनेक्शन का ऑप्शन लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे प्रतिदिन चार से पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली निगेटिव बैलेंस होने पर कट रही है। रिचार्ज कराने पर उनका बकाया पोस्टपेड बिल भी जमा करना पड़ रहा है। ऑटोडिस्कनेक्शन ऑप्शन के कारण रात को भी बिजली कट रही थी। जिले में अभी भी 16 सौ से अधिक ऐसे उपभोक्ता है जिनकी रिचार्ज न होने के कारण बिजली कटी हुई है। विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर के संबंध में गाइडलाइन जारी की गई है, इससे उपभोक्ता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह की गई नई व्यवस्था
-प्री पेड उपभोक्ता काे तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट दिया जाएगा, निगेटिव बैलेंस होने पर तीन दिन तक बिजली नहीं कटेगी।
-रविवार, माह के द्वितीय शनिवार व राजपत्रित अवकाश के दिन बिजली नहीं कटेगी।
-शाम छह से सुबह आठ बजे तक निगेटिव बैलेंस होने पर भी बिजली नहीं कटेगी।


इस प्रकार होगा बकाया का समायोजन

-दस हजार तक बकाया - रिचार्ज में 10 प्रतिशत
-10 से 15 हजार तक - रिचार्ज में 15 प्रतिशत
-15 से 20 हजार तक - रिचार्ज में 20 प्रतिशत
20 हजार से अधिक पर- रिचार्ज में 25 प्रतिशत



प्री पेड उपभोक्ता पूर्व माह में होने वाली बिलिंग के अनुपात में एक साथ रिचार्ज करा लें तो समस्या नहीं आए। रिचार्ज के उपरांत तत्काल बिजली जुड़ जाएगी। समस्या होने पर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनकी समस्या का जल्द से जल्द निदान करा दिया जाएगा। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता, शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed