{"_id":"676999b8b6a03b2c690f5ec7","slug":"even-after-getting-the-full-budget-the-health-center-could-not-be-built-within-the-stipulated-time-hardoi-news-c-213-1-hra1001-124350-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पूरा बजट मिलने के बाद भी तय समय में नहीं बन पाया स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पूरा बजट मिलने के बाद भी तय समय में नहीं बन पाया स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
हरदोई। न तो बजट की कमी है और न ही कोई अन्य दिक्कत है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसार के भवन का काम अनुबंध की शर्तों के अनुसार सितंबर माह में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन दिसंबर तक भवन अधूरा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन न बन पाने से संचालन में भी अभी समय लगेगा। इससे क्षेत्र की करीब 20 हजार से अधिक आबादी को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नौ किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है।
जिले के पिछड़े और कटियारी क्षेत्र के चौसार गांव में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना को साल 2021 में स्वीकृति दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं और सुविधाएं होने लगेंगी। अभी तक चौसार गांव सहित बानामऊ, बेहथर मुड़िया, पिस्सुपुरवा, अलियापुर और ललुआमऊ आदि एक दर्जन से अधिक गांव के 20,000 से अधिक आबादी को सरकारी स्वास्थ्य सेवा के लिए करीब नौ किलोमीटर की दूरी तय कर हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। चौसार गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के साथ ही शासन ने भवन निर्माण के लिए 9,61,00,000 रुपये की स्वीकृति भी दी। भवन निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राजकीय निर्माण निगम लि. को सौंपी गई।
शासन ने काम कराए जाने के लिए कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम लि. को पूरा बजट 9,61,00,000 रुपये दे दिए। काम कराए जाने के लिए सितंबर 2024 की समय सीमा तय की गई थी। कार्यदायी संस्था ने अभी तक 7,16,00,000 रुपये खर्च कर करीब 70 प्रतिशत ही काम पूरा करा पाया है। उप्र राजकीय निर्माण निगम लि. के परियोजना प्रबंधक जेएन चक्रवर्ती ने बताया कि बाढ़ के कारण काम रोकना पड़ा था। अब काम को गति दी गई है, प्रयास है कि जल्द ही काम पूरा कराते हुए भवन विभाग को हस्तांतरित करा दिया जाए।