{"_id":"65d6333825579495690bdc34","slug":"eunuchs-beaten-report-against-three-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110863-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किन्नरों को पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किन्नरों को पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 21 Feb 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ककरघटा गांव में बधाई बजाने गए किन्नरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में चार किन्नर घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में तीन लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाहाबाद के कांशीराम कालोनी में शबनम, गुड़िया, श्यामू किन्नर हैं। इनके साथ ढोलक वादक अनिल भी रहते हैं। चारों बधाई बजाकर जीवन यापन करते हैं। चारों लोग ककरघटा गांव के एक घर में बधाई बजाने गए थे। इनाम लेकर वापस शाहाबाद जा रहे थे। ककरघटा गांव के बाहर ही राजेश, फतेहपाल और नरेश ने उन्हें घेरकर गांव आने पर आपत्ति जताई और गाली गलौज की।
जब किन्नरों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। घटना में तीनों किन्नर और उनका साथी घायल हो गया। चारों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। यहां से शबनम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि राजेश, फतेहपाल और नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।