फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Equality in the society with the help of the needy

जरूरतमंदों की मदद से समाज में होगी समानता

Sat, 19 Aug 2017 12:00 AM IST
hardoi
hardoi Updated Sat, 19 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Equality in the society with the help of the needy
बीअर योग
सार्मथ्यवान व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद करे तो समाज में बराबरी और समानता की भावना बढ़ेगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय का विचार भी कुछ ऐसा ही था। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुख सुविधाएं पहुंचाने की परिकल्पना की थी, जिसे साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उक्त विचार प्रदेश सरकार के नगर विकास और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने व्यक्त किए। वह सेंटर फार इमपावरमेंट एंड इनिशिएटिवस, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति और ज्ञान योग परमार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शक्तों के सहायतार्थ शिविर को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 लखनऊ रोड स्थित ज्ञान योग परमार्थ ट्रस्ट के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। उन्होंने आयोजन के लिए तीनों ट्रस्टों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से कई सैकड़ा लोगों के खुद के पैरों पर चलने का सपना पूरा होगा। इससे पूर्व कार्यक्रम को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला जज वीके जैन, न्यासी सजीव अग्रवाल, यश वर्धन अग्रवाल, सूर्य वर्धन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता, डाक्टर सुरेश अगिभनहोत्री, केबी सिंह, नरेंद्र पाल सिंह सोनू, पीके वर्मा, पारुल दीक्षित, योगेश मेहरोत्रा, नरेंद्र सिंह अटिया आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


विरोध पर खन्ना ने कसा तंज
सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम का विरोध कर रहे लोगाें पर भी सधे शब्दों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे थे काले झंडे दिखाए जाएंगे। वह काले झंडों से नहीं डरते। समाज कल्याण के किसी भी कार्य में कहीं भी जाने में उन्हें कोई हिचक नहीं। यहां बता दें कि भाजपा के चार जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह, राजेश अग्निहोत्री, जगन्नाथ प्रसाद राजवंशी और रामचंद्र सिंह राजपूत, चार जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अजय अवस्थी, अनुपमा सिंह गौर और आजाद सिंह भदौरिया के अलावा दो जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने गुरुवार को ही सुरेश खन्ना और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को फैक्स किया था। फैक्स में सुरेश खन्ना से उक्त कार्यक्रम में न आने की अपील की थी। आयोजकों में से कुछ को सपा के एक दिग्गज नेता का करीबी बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


... और भाजपाई हो गए सजीव
ज्ञान योग परमार्थ ट्रस्ट के न्यासी और जिले के  बड़े उद्योगपति सजीव अग्रवाल शुक्रवार को भाजपाई हो गए। आयोजन के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि वह अभी तक किसी भी राजनीतिक दल में नहीं थे। भाजपा की नीतियां उनके दिल को छू गई हैं। इसलिए वह भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने उन्हें बुके देकर भाजपा में स्वागत किया।

इनसेट
बुढ़ापे में जवान हो रहा समाज सेवा का जज्बा
यूं तो उनकी उम्र 69 वर्ष हो चुकी है लेकिन बुढ़ापे में समाज सेवा का जज्बा लगातार जवान हो रहा है। सेंटर फार इमपावरमेंट एण्ड इनिशिएटिव्स के ब्रिगेडियर कन्हैयालाल सिंह ने बताया कि 27 सितंबर 2011 से अब तक 15 हजार नि:शक्तजनों को अपने पैरों पर खड़ा करने की ताकत दे चुके हैं।  हरदोई में भी वह 10 टेक्नीशियन की टीम के साथ डेरा डाले हैं। यहां 400 लोगों का पंजीकरण हुआ है लगभग 300 लोगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।


इनसेट
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के खुदेहरिया निवासी अनिल कुमार सिंह पैरों से नि:शक्त हैं। शिविर में पंजीकरण के बाद उन्हें कृत्रिम पैर लगाने के लिए नाप ले ली गई है। अगले दो दिन के अंदर उनके पैर लग जाएगा। इसके एहसास मात्र से ही वह खुश नजर आए। शिविर की जानकारी मिलने पर शाहजहांपुर जनपद के दौला बरुआ निवासी मुनेश भी आ गए। पैरों से नि:शक्त मुनेश की आस भी पूरी हो गई। उनकी भी नाप ले ली गई। सांडी के 10 वर्षीय आदिल दोनों पैर से नि:शक्त हैं। शिविर में आई टीम ने उन्हें दोनों पैरों पर खड़ा कर दिखाने का भरोसा दिलाया है। इस भरोसे ही उनके चेहरे की चमक बढ़ गई है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलदादपुर निवासी गूंचा दोनो हाथों से नि:शक्त हैं। उसका पंजीकरण हुआ है, उसे नि:शुल्क इलाज के लिए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के बैनर तले संचालित होने वाले जयपुर स्थित अस्पताल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed