{"_id":"6ada46fe61ae387ce8090090","slug":"major-fraud-in-student-enrollment-serious-discrepancies-found-in-four-year-records-hardoi-news-c-213-1-hra1021-158849-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यार्थियों के नामांकन में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार साल के रिकॉर्ड में मिलीं भारी खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यार्थियों के नामांकन में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार साल के रिकॉर्ड में मिलीं भारी खामियां
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षा विभाग में बीते चार वर्षों के शैक्षणिक रिकॉर्ड की गहनता से पड़ताल करने पर स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में यू डायस पोर्टल और माध्यमिक शिक्षा परिषद के पंजीकरण आंकड़ों में भारी अंतर और बड़े पैमाने पर खामियां उजागर हुईं। इस खुलासे के बाद कई निजी और सहायता प्राप्त विद्यालय अब सीधे तौर पर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
केंद्र सरकार के यू डायस पोर्टल पर कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों और विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने के निर्देश हैं। केंद्र सरकार यू डायस पोर्टल के डाटा के अनुसार ही शिक्षा के बजट की रूपरेखा तैयार करती है। उसी के आधार पर विद्यालयों व विद्यार्थियों के लिए बजट का आवंटन किया जाता है। इसलिए सभी विद्यालयों को यू डायस कोड आवंटित हैं और उस पर प्रतिवर्ष डाटा को अपलोड किया जाता है।
वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद पोर्टल पर भी कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों का विवरण अपलोड होता है। उसी के आधार पर विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होती है और बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति भी उसी के आधार पर दी जाती है। विद्यालयों में विद्यार्थियों का विवरण यू डायस पोर्टल व यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर समान होना चाहिए क्योंकि दोनों ही डाटा विद्यालयों की ओर से अपलोड किए जाते हैं मगर डाटा में भारी अंतर आ रहा था। इस पर शासन के निर्देश पर चार साल के डाटा का मिलान किया गया। इसमें अब तक दोनों ही विवरण में भारी अंतर मिला।
विज्ञापन
यू डायस पर दर्ज विवरण पर एक नजर
वर्ष - कक्षा नौ- कक्षा 10- कक्षा-11- कक्षा 12
2023-24- 37,615 - 50,328 - 36,222 - 33,560
2024-25- 45,475 - 42,146- 35,149 - 37,637
2025-26- 51,578 - 46,856 - 31,994- 38,368
2026-27- 47,672 -51,797 - 32,838 -32,993
माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर दर्ज विवरण

2023-24 - 52,955 - 40,761 - 48,087 -31,897
2024-25 - 55,415 - 50,692 - 41,900 - 47,651
2025-26 - 55,550 -52,957 - 40,280 - 45,853
2026-27 - 58,205 - 55,210 - 42,720 - 41,963
मंडल के सभी विद्यालयों के डाटा का मिलान कराया जा रहा है जहां पर भी अंतर मिल रहा है उसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से नोटिस जारी किया गया है और उसमें सुधार कराया जा रहा है। विद्यालय में छात्र संख्या में अंतर मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, षष्ठ मंडल लखनऊ