फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Environmental disasters could come from manipulating '

‘पर्यावरण से छेड़छाड़ से आतीं आपदाएं’

Tue, 07 Jul 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 07 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
' Environmental disasters could come from manipulating '

भारत ऋषि व मुनियों का देश कहा जाता है, पर

विज्ञापन
भौतिकतावाद ने भारतीय संस्कृति को आहत करते हुए वनों को ही काट डाला, जिसके बाद न सिर्फ दैवी आत्माओं व देवी देवताओं का स्थान छिन गया, बल्कि पर्यावरण से छेड़छाड़ करने के बाद सूखा व बाढ़ की आपदा से भी मनुष्यों को समाना करना पड़ गया।

यदि पर्यावरण के प्रति अब भी लोग न चेते तो परिणाम सभी के लिए घातक साबित हो सकते हैं। कछौना में पौधरोपण के बाद आयोजित गोष्ठी में यह बात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अनिल वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि लाख दु:खद परिणामों को देखने के बाद भी पर्यावरण को छेड़ना मनुष्य लगातार जारी रखे हुए हैं।

उन्होंने भौतिकतावाद में फंसे लोगों को चेताते हुए बताया कि धरती का औसतन तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। जल्द ही धरती का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चला जाएगा। अनुमान है कि धरती का तापमान बढ़ने से भारत में ही धरती का तापमान पांच छह डिग्री ऊपर जा सकता है।

ग्लेशियर का तेजी से पिघलना इसका परिचायक है, जिससे पीने का पानी संकट में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और लोगों को बाढ़ व सूखे के खतरे भी पैदा होते जा रहे, फिर भी लोग इसको लेकर चेत नहीं रहे हैं। प्रभागीय निदेशक वन विभाग रेणु सिंह ने कहा कि पृथ्वी एक अद्भुत उपग्रह है।

इसमें जीवन के लिए समस्त तत्व मुहैया हैं, पर मनुष्य ही है जो इसमें अपनी कार्यशैलियों की वजह से लगातार इसमें जगह घोलने का काम कर रहा है। इसलिए सभी को पौधरोपण करने की अत्यंत जरूरत है। इस दौरान जफरंडा, पीपल, नीम आदि के पौधे रोपित किए गए।

इसके बाद संडीला गौसगंज मार्ग पर हरित पट्टी वृक्ष का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र त्रिपाठी व प्रभागीय निदेशक रेणु सिंह द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान 1250 पौधेे रोपित किए गए। इस मौके पर पूर्व प्रधान उमेश चंद्र मिश्रा, श्रवण दीक्षित, नजाकत अली, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वनाधिकारी वीके सक्सेना आदि मौजूद थे।

उधर, प्रधानमंत्री के आह्वान पर सोमवार का दिन पौधरोपण दिवस के रूप में मनाया गया। युवा मोर्चा ने आरआर इंटर कालेज में पौधरोपण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण हैं। जिसका लोग अपने अपने फायदे के लिए अंधाधुंध दोहन करने में लगे हुए हैं। जिससे हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है।

पर्यावरण से हमें जीने की और सबका भला करने की सीख लेनी चाहिए। जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से ही सूखा पड़ने की नौबत है और कहीं कहीं ऐसा भी है जहां अत्यधिक बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

संतुलन बनाए रखने को युवा मोर्चा हर मंडल में सह अभियान चलाएगा और सभी को यह संकल्प दिलाएगा कि हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अर्जुन सिंह चंदेल, सूरज सिंह सोमवंशी, कार्तिकेय शर्मा, पुष्पक सिंह, अंशुमान पांडे, अजय सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed