{"_id":"6a15e4e4a53177f1d202046a","slug":"entrepreneurs-raised-the-issue-of-power-lines-and-supply-hardoi-news-c-213-1-hra1001-150457-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उद्यमियों ने बिजली लाइन और आपूर्ति का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उद्यमियों ने बिजली लाइन और आपूर्ति का मुद्दा उठाया
Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिला उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों ने बिजली लाइन और आपूर्ति का मुद्दा उठाया। बेलाताली सब स्टेशन से अव्वल तो सुचारु आपूर्ति नहीं मिलती और वोल्टेज अप-डाउन होता है। इससे इकाइयों के संचालन में समस्या आती है। गुरगुज्जा फीडर की जर्जर लाइन की व्यापारियों ने समस्या उठाई।
स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं, लंबित प्रकरणों और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी व अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की और समय से समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बिजली की नियमित सही प्रकार से आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। खराब विद्युत पोल की मरम्मत कराई जाए। कोई भी प्रकरण समय सीमा से अधिक लंबित न रहे। तय समय के भीतर आवेदन निस्तारित किए जाएं। अधिकारी उद्यमियों से समन्वय बनाकर उनकी व्यावहारिक समस्याओं का स्थायी समाधान करें। इससे जिले में औद्योगिक विकास की गति को और बल मिल सके। बैठक उद्यमी, व्यापारी और अधिकारी मौजूद रहे।