{"_id":"694c26bffd0327359a0137b3","slug":"entire-district-in-bangladesh-erupts-in-protest-against-atrocities-on-hindus-effigies-burnt-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142330-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ पूरे जिले में उबाल, फूंके पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ पूरे जिले में उबाल, फूंके पुतले
विज्ञापन
फोटो-11- मुन्ने मियां चौराहा पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंकते सवर्ण चेतना सभा के कार्यकर्ता।
हरदोई। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपूचंद्र दास की हत्या के विरोध में पूरे जनपद में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर बांग्लादेश सरकार और कट्टरपंथियों के पुतले फूंके।
सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खां शानू के नेतृत्व में शहर के मुन्नेमियां चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू भाइयों के साथ बांग्लादेश में गलत व्यवहार हो रहा है। पुतला दहन के दौरान मोहम्मद आफाक, आदर्श मिश्रा, जुबैर अहमद, अफसर अली, वाहिद अब्बासी आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला बस अड्डा चौराहा पर फूंका। दीपू दास के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं पर बांग्लादेश में लगातार अत्याचार हो रहे हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। यहां शुभम वाजपेयी, अमित मिश्रा, अंकित मिश्रा, लवकुश राठौर, अमन सिंह, अरुण गुप्ता, राज कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संडीला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश यात्रा निकाली। इसके बाद सरकार का पुतला फूंका गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पुरानी गल्ला मंडी से जन आक्रोश यात्रा शुरू की। नगर भ्रमण के बाद बस अड्डा चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। यहां रामगोपाल सिंह, डॉ. विभा सिंह, राहुल द्विवेदी, विजेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, अनुराग शुक्ला आदि मौजूद रहे।
बेनीगंज में विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कोथावां में प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से कोथावां की लहर पुलिया तक बांग्लादेश सरकार का पुतला घुमाया गया। इसके बाद पुतला फूंक दिया। यहां शेखर पांडेय, अजय, मुनेंद्र, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।