फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Enter up to 31Marhrch to avoid penalty ITR

पेनाल्टी से बचने को 31 तक दाखिल करें आईटीआर

Wed, 18 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 18 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Enter up to 31Marhrch to avoid penalty ITR

जिन लोगों ने कर निर्धारण वर्ष 14-15 के लिए अपना

विज्ञापन
आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है। वे 31 मार्च तक बिना दंड के इसे फाइल कर सकते हैं। आयकर रिटर्न खुद या वकील अथवा कर सलाहकारों की मदद से आनलाइन या आफलाइन दाखिल कर सकते हैं।

आयकर रिटर्न दाखिल न करने पर परेशानी में पड़ सकते है। पांच लाख रुपये से ज्यादा आय पर आनलाइन रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। जिला आयकर अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विभागों एवं संस्थाओं तथा संस्थानों को भुगतान करने पर टीडीएस अवश्य काटना चाहिए और काटे गए टीडीएस को समय से जमा करना चाहिए।

टीडीएस काटे बिना भुगतान करने पर कार्रवाई हो सकती है। उधर, टैक्स एसोसिएशन के सदस्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च का महीना आ रहा है, अगर आपको अपनी आय पर टैक्स छूट चाहिए तो इसके लिए अभी से निवेश करना होगा। कहा कि निवेश कई तरह से किया जा सकता है।

इसका लाभ कर निर्धारण वर्ष 15-16 के लिए रिटर्न दाखिल करते समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयकर की धारा 80 के तहत कई योजनाओं में निवेश कर आय पर कर की छूट ली जा सकती है।

आयकर में छूट पाने को 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते है। डाकघर, बैंक आदि में टैक्स सेविंग योजनाएं संचालित है। जिनका लाभ लिया जा सकता है। 2.5 लाख तक वार्षिक आय होने पर टैक्स नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed