{"_id":"24145b13bfd17bee1f62b139440251f6","slug":"enjoy-the-devotion-to-the-lord-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु के प्रति समर्पण से आएगा आनंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु के प्रति समर्पण से आएगा आनंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
आरआर इंटर कालेज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान विभिन्न प्रसंग सुनाते हुए संत गिरिधर गोपाल ने कहा कि हमारा व्यवहार जिसमें अहम न हो और प्रेममय वाणी हो, व्यवहार में सरलता के साथ प्रभु के प्रति समर्पण हो तभी जीवन में आनंद आएगा।
विज्ञापन
उन्होंने क हा कि हमें अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर जीवन को मधुरता की राह पर लाना चाहिए। सुख-दु:ख तो दिन-रात की तरह हैं जो आते जाते रहते हैं। हमें दु:ख में घबराना नहीं चाहिए तथा सुख में इतराना नहीं चाहिए। सुख-दु:ख और अमीरी-गरीबी में एक समान सद्व्यवहार और सदाचार करने वाले जीवन में आनंद और शांति की अनुभूति अवश्य करते हैं।
विज्ञापन
हमें हर समय ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। भगवान तो भाव को जानते हैं और भाव को ही समझते हैं, चढ़ावा और दिखावा करना भक्ति नहीं है। उन्होंने विदुर के घर भगवान श्रीकृष्ण के साग खाने तथा दुर्योधन की मेवा त्यागने और श्रीराम के शबरी के जूठे बेर खाने के प्रंसग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन