{"_id":"65985532d7f195512b002e47","slug":"engineers-showed-negligence-when-villagers-requested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-8931-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार पर अभियंताओं ने बरती लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार पर अभियंताओं ने बरती लापरवाही
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम-रहुला-जफरपुर मार्ग पर गनीपुर के पास गहा नाला पर बना पुल लगभग 50 साल पुराना है। लोक निर्माण विभाग की सड़क पर बने इस पुल पर जिम्मेदारों की निगाह गई ही नहीं, जबकि इस मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जा चुका है। पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से लगभग एक दर्जन गांवों का सीधा संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। अब फेरा लगाकर लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचना होगा।
गनीपुर के पास स्थित पुल के जर्जर होने की जानकारी ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को दे चुके थे, लेकिन पुल की मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। पुल की रेलिंग भी कई साल पहले टूट चुकी थीं और इसकी फर्श में भी कई जगह दरारें आ चुकी थीं। ग्राम प्रधान विकास मिश्रा का कहना है कि इसकी मरम्मत कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जर्जर पुल से निकला था कार्तिक पूर्णिमा का भी यातायात
ग्रामीणों ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान अधिकारी इसी पुल से सारा यातायात निकालते थे। गंगा स्नान पर राजघाट और मेहंदी घाट जाने वाले लोगों को इधर से ही रवाना किया जाता था, क्योंकि भीड़ बढ़ने के कारण यहां एकल यातायात की व्यवस्था की जाती थी।