फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Engineer 's ID hack

अधिशासी अभियंता की आईडी में सेंधमारी

Wed, 04 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 04 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Engineer 's ID hack

जिले में बिजली बिल जमा करने की आनलाइन प्रक्रिया में

विज्ञापन
साइबर क्राइम का मामला प्रकाश में आया है। अधिशासी अभियंता की आईडी पासवर्ड को हैक कर कुछ लोगों द्वारा चार उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा कर दिए गए। देर रात जमा हुए बिलों की जानकारी जब अभियंता को मिली तो वह भी सकते में आ गए और आईडी का पासवर्ड बदला और जानकारी शुरू कर दी।

इसके बाद मामले में संलिप्त दो संदिग्ध संविदा कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है। विभाग में आनलाइन प्रक्रिया द्वारा ही अब बिजली का बिल जमा होता है। बिल जमा करने की जिम्मेदारी वैसे तो कार्यदायी संस्था की है, पर विभाग के अफसर भी बिजली बिल में संशोधन कर सकते हैं और बिल जमा कर सकते हैं। जिसके लिए संस्था ने सभी अफसरों की अलग आईडी बनाकर पासवर्ड दिया है।

बिल जमा करने की आन लाइन प्रक्रिया में ही जिले में कुछ लोगों ने सेंध लगा दी। जिले के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय की आईडी और पासवर्ड को चुरा कर दो कर्मियों ने फर्जी बिलिंग कर डाली। हालांकि, उक्त संविदा कर्मिों द्वारा बड़ी घपलेबाजी की जाती इसके पहले मामला पकड़ में आ गया।

ज्ञात हो कि बीती 25 फरवरी की रात 8:35 बजे सिटी पावर हाउस के कंप्यूटर से 67,850 रुपये बिजली बिल हेड में जमा किए गए। इसमें त्रिवेदी मार्केट संडीला के सुब्बाबाग निवासी चंद्र प्रकाश के 22,880 रुपये, संडीला के मलकाना निवासी मंगूलाल पुत्र जवाहर लाल के 18,360 रुपये, शहर के सरायथोक निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल अजीज के 7,850 और बाबा मंदिर तिराहा निवासी विमलेश श्रीवास्तव के 18,780 रुपये जमा किए गए।

दूसरे दिन सुबह जब अधिशासी अभियंता ने आईडी खोली तो उसमें रात 8:35 बजे 67,850 रुपये जमा देखा तो वह भी सकते में आ गए। उन्होंने विभाग के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की और संबंधित उपभोक्ताओं को भी बुलवाकर जानकारी ली। इस पर उपभोक्ताओं ने संविदा पर कार्यरत दो कर्मियों के नाम बताए।

अफसरों ने इसमें संडीला के बिलिंग संस्था मां विंध्यवासिनी का मीटर रीडर रिंकू सिंह तथा सूरज कश्यप का नाम लिया। अभियंता ने उक्त दोनों को दोषी मानते हुए 28 फरवरी को कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक्सईएन आरवी कटियार ने बताया कि इस मामले में उक्त दोनों से रिकवरी करवाकर धोखाधड़ी की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed