फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Encroachments continue even after demarcation and the handing over of possession.

Hardoi News: मेड़बंदी और कब्जा दिलाए जाने के बाद भी हो रहे कब्जे

Sat, 18 Jul 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Encroachments continue even after demarcation and the handing over of possession.
फोटो 04: बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा। संवाद
बिलग्राम। संपूर्ण समाधान दिवस में न्यायालय के चकबंदी आदेश के बाद भी दोबारा से कब्जा और मेड़ तोड़ने की शिकायतें आईं। डीएम अनुनय झा ने ऐसे मामलों में कड़ा रुख अपनाया। एसडीएम को हिदायत दी कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं बिजली विभाग की समस्या आने पर डीएम ने जब अधिशासी अभियंता को बुलाया तो वह गैरहाजिर थे। इस पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहने की हिदायत दी। कहा कि प्रत्येक दशा में संपूर्ण समाधान दिवस की शुचिता बनाए रखी जाए।
विज्ञापन


न्यायिक अधिकारी के निर्देश पर पैमाइश, अब धमका रहे

समाधान दिवस में नारायणमऊ निवासी कमलेश ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी भूमि पर न्यायिक अधिकारी के निर्देश पर पैमाइश कर मेड़बंदी हुई और कुछ दिन बाद विपक्षियों ने मेड़ तोड़कर कब्जा कर लिया। अब धमका रहे हैं। ऐसे ही एकघरा निवासी रामशंकर ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा कि राजस्व टीम ने पैमाइश कर भूमि पर कब्जा दिलवाया था परंतु दोबारा कुछ लोगों ने मेड़ तोड़कर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी एके मीणा को बताया कि सात जुलाई को पति की गैरमौजूदगी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की जांच बिलग्राम सीओ आरएस सोनकर को सौंपी गई। सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर निवासी सहदेव सिंह ने पेंशन न बनने संबंधी समस्या बताई। संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय, एसडीएम एन राम, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता राजकुमार, सीवीओ डॉ. एके सिंह, बीडीओ रजनीश शर्मा समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


शाहाबाद में सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने अध्यक्षता करते हुए शिकायतें सुनीं। 35 शिकायतें दर्ज की गईं। चार का मौके पर निस्तारण किया गया। आगापुर निवासी भाकियू के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा। मोहल्ला भुड़िया निवासी ऋषभ गुप्ता ने जर्जर मार्ग की शिकायत की। एसडीएम अवनीश कुमार, तहसीलदार संध्या यादव, बीडीओ दिनेश कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 04: बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा। संवाद

फोटो 04: बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा। संवाद

फोटो 04: बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा। संवाद

फोटो 04: बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article