{"_id":"6734dccb63fd70482e07976e","slug":"encroachment-removed-amid-heated-argument-with-traders-in-pali-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-122504-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पाली में व्यापारियों से तीखी नोकझोंक के बीच हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पाली में व्यापारियों से तीखी नोकझोंक के बीच हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। कस्बे में मुख्य सड़क से नाले तक फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों के साथ कई बार टीम की तीखी नोकझोंक हुई।
पाली कस्बे में बैरियर तिराहा से लेकर बरगद चौराहा के पास तक लोक निर्माण विभाग में सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया है। नाला और सडृक के बीच की जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। बीते दिनों रामलीला चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक की ओर से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों से की गई थी। सहायक अभियंता संतोष रावत के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार तक का समय नोटिस के जरिए रेस्टोरेंट संचालक को दिया गया था।
इसके बाद भी अतिक्रमण न हटने पर बुधवार को अभियान चलाया गया। बैरियर तिराहा से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत हुई। इसके बाद जो भी अतिक्रमण मिला उसे जेसीबी से हटा दिया गया। कुछ अतिक्रमण कारियों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लिए। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान रेस्टोरेंट संचालक और अतिक्रमण हटाने आए अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। इस पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने सख्त तेवर दिखाए और अतिक्रमण हटवा दिया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष रावत के साथ अवर अभियंता गोपीचंद्र और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।श्र