फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Encroachment and choke drain will cause waterlogging

Hardoi News: अतिक्रमण और चोक नाले से होगा जलभराव

Sun, 23 Jun 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and choke drain will cause waterlogging
हरदोई। शहर में नुमाइश चौराहे पर घंटाघर मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर फुटपाथ से लेकर नाले तक अतिक्रमण है। अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई भी नियमित नहीं हो पाती है। इससे नाले चोक हो रहे हैं और बरसात करीब है। ऐसे में बरसात के पानी का निकास समुचित ढंग से नहीं हो पाएगा और जलभराव की समस्या होगी।
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए बरसात में पानी के निकास की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। प्रशासन ने 25 जून तक सभी नाला-नालियों की साफ-सफाई करा लिए जाने की डेडलाइन दी है। नगरीय निकाय की ओर बड़े नालों की सफाई का काम कराया भी जा रहा है, लेकिन शहर के अंदर के नाले अतिक्रमण और नियमित साफ-सफाई न होने से चोक हैं। शहर में नुमाइश चौराहे पर घंटाघर रोड और महात्मा गांधी मार्ग पर फुटपाथ से लेकर नाले तक अतिक्रमण की जद में हैं। अतिक्रमण के कारण क्षेत्रीय सफाई कर्मियों की टीम खाली मिलने वाले फुटपाथ पर झाड़ू आदि लगाकर अपनी ड्यूटी निभा रही है। इससे फुटपाथ के खाली हिस्से पर कूड़ा-करकट की सफाई तो हो जाती है, लेकिन नाला-नालियों में सिल्ट साफ नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

नुमाइश चौराहे से महात्मा गांधी मार्ग, घंटाघर रोड और सांडी रोड पर नालों की स्थिति कूड़ा-करकट भरा होने से दयनीय हो गई है। नाले पूरी तरह से चोक हो रहे हैं और पानी की निकासी भी सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। बरसात से पहले सफाई न कराई गई तो जलभराव की समस्या मोहल्लावासियों को झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही मुख्य मार्गों के किनारे के नालों को भी अतिक्रमण हटवाते हुए सफाई कराई जाएगी। पूरा प्रयास है कि बरसात में जलभराव न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed