फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Employees of the company constructing the National Highway held hostage

Hardoi News: नेशनल हाईवे का निर्माण करा रही कंपनी के कर्मचारियों को बनाया बंधक

Sun, 12 Nov 2023 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Employees of the company constructing the National Highway held hostage
संडीला। लखनऊ-हरदोई मार्ग का निर्माण करा रही कंपनी के दो कर्मचारियों को एक शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

बंधक बनाए जाने से पहले रैंसो गांव में रखे क्रास बैरियर के बदले उसने 60 हजार रुपये भी कंपनी से झटक लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मथुरा जनपद के बरसाना निवासी नटवर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पीएनसी इन्फ्रोटेक लिमिटेड में कर्मचारी हैं। लखनऊ हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 का निर्माण उक्त कंपनी करा रही है। निर्माण कार्य में प्रयोग किए जाने वाले क्रास बैरियर की ढलाई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

संडीला काेतवाली क्षेत्र के रैंसो गांव के पास एक खाली भूमि पर क्रास बैरियर बने रखे थे। आरोप है कि नवीन मिश्रा नाम के शख्स ने 60 हजार रुपये की मांग की। न देने पर क्रास बैरियर तुड़वा देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पे के माध्यम से 60 हजार रुपये का भुगतान भी नवीन मिश्रा को कर दिया गया। पांच नवंबर की रात जब कंपनी के कर्मचारी मशीनों से क्रास बैरियर हटा रहे थे तो नवीन मिश्रा के साथियों ने कंपनी के कर्मचारी राम किशोर और धर्मराज को बंधक बना लिया और धमकी देने लगे।
कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की काेशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed