फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Employees dismissed for looting jewelery of dead body, FIR lodged against them

Hardoi News: मुर्दे के जेवर लूटने में बर्खास्त कर्मचारियों पर हुई एफआईआर

Thu, 27 Jun 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Employees dismissed for looting jewelery of dead body, FIR lodged against them
हरदोई। पोस्टमार्टम हाउस में मुर्दे के जेवर लूटने में बर्खास्त किए गए दो आउट सोर्सिंग कर्मियों के आरोपों की जांच के लिए गठित टीम ने रिपोर्ट बृहस्पतिवार को सीएमओ को सौंप दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान दोनों बर्खास्त कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस हरदोई और संडीला में तैनात एक-एक फार्मासिस्ट के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं दे पाए। बावजूद इसके पोस्टमार्टम हाउस के दो फार्मासिस्ट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए तबादले की संस्तुति भी की गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा की तहरीर पर इस मामले में बर्खास्त रुपेश पटेल और वाहिद के खिलाफ एफआईआर शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ने सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसकी बहन की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। इस दौरान बहन के शव से सोने की कान और नाक की बाली गायब कर दी गई थी। सीएमओ ने इस मामले में जांच कराई और रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम हाउस में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मी रुपेश पटेल और वाहिद को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रुपेश ने पूरी घटना को लेकर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किए। इसमें कहा था कि पोस्टमार्टम हाउस में शवों से जेवर की लूट का खेल काफी समय से चल रहा था। उसने आरोप लगाया था कि इस खेल में फार्मासिस्ट प्रमोद वर्मा और पूर्व में तैनात रहे पंकज सचान शामिल थे।

हालांकि, पंकज सचान को एक दूसरे मामले में मई में ही पोस्टमार्टम हाउस से हटाकर संडीला भेजा जा चुका है। रुपेश के आरोप की जांच के लिए सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने चार वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बुधवार को गठित की थी। टीम ने बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट सौंप दी।

रिपोर्ट के मुताबिक पूरी घटना के लिए बर्खास्त किए गए कर्मचारियों रुपेश पटेल और वाहिद को ही दोषी ठहराया गया है। पंकज सचान और प्रमोद कुमार वर्मा पर लगाए गए आरोपों के संबंध में रूपेश और वाहिद कोई साक्ष्य जांच टीम को नहीं दे सके। इसके बाद भी सीएमओ ने सख्ती दिखाते हुए प्रमोद कुमार वर्मा को भी हरदोई पोस्टमार्टम हाउस से हटा दिया।


प्रमोद और पंकज सचान का तबादला जनपद से करने के लिए शासन को भी पत्र भेज दिया गया है। रुपेश और वाहिद के खिलाफ शवों से जेवर लूटने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी सीएमओ ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed