फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   eligible should get benifit of government plan

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को ही उपलब्ध कराया जाए : आशू

Tue, 05 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
eligible should get benifit of government plan
बिलग्राम। मंगलवार को बिलग्राम तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम पुलकित खरे के साथ क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने भी जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आईं 221 शिकायतों में से केवल 26 ही मौके पर निस्तारित की गईं।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को ही उपलब्ध कराया जाए। भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निस्तारण राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर जाकर करे। इससे शांति व्यवस्था भी बनी रहेगी और शिकायत का निस्तारण भी हो जाएगा। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ शिकायत लेकर आते हैं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, बिजली व पुलिस आदि की शिकायतें सबसे अधिक होती हैं। ऐसे मामलों में टीम बनाकर मौका मुआयना कर निस्तारण करें।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन ने कहा कि पुलिस अधिकारी आपराधिक मामलों की विवेचना व शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं। इसमें बिलग्राम के मोहल्ला मलकंठ निवासी बृजेश, मुनौरापुर की रजनी, घघैया निवासी हरिश्चंद्र, शेखवापुर गांव के ब्रजेश व दुलारपुर निवासी सोनी देवी समेत कुल 221 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 26 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एडीएम संजय सिंह, एसडीएम रामविलास यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने नहीं दिया लहसुन का बीज
बिलग्राम। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव समेत पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव बैफरिया, नाऊपुरवा व पसनेर गांव के किसान लहसुन का बीज लेने उद्यान विभाग गए, जहां उनसे फार्म आदि भरवा लिए गए। फार्म भरवाने के बाद भी किसानों को अब तक बीज मुहैया नहीं कराए गए हैं। इसके साथ ही भाकियू पदाधिकारियों ने बैफरिया गांव की सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

...यहां एक का भी नहीं हो सका निस्तारण
संडीला/सवायजपुर। जिले की संडीला व सवायजपुर तहसील में भी संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस लगा। संडीला में एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव के सामने कुल 22 शिकायतें आईं। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। यहां तहसीलदार अंबिका चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सवायजपुर तहसील में एसडीएम कपिल देव यादव की अध्यक्षता में कुल 41 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। यहां भी कोई शिकायत मौके पर निस्तारित नहीं की जा सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed