फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity went out at night due to rain and came back in the morning

Hardoi News: बारिश से रात को गई बिजली सुबह आई

Wed, 21 Feb 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 21 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity went out at night due to rain and came back in the morning
हरदोई। जिले में मंगलवार की रात हुई बारिश से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर की विद्युत आपूर्ति डेढ़ घंटे बाद बहाल हो पाई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के लिए उपभोक्ताओं को बुधवार सुबह तक इंतजार करना पड़ा। पूरी रात बिजली गुल होने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता सबसे अधिक परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 10 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी। हल्की बारिश से ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर के सभी विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति रात 10.30 बजे बंद हो गई, जो डेढ़ घंटे बाद बहाल हो सकी। सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर का तार टूटने से आपूर्ति रात दो बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि शहर की आपूर्ति को बंद किया गया था। उसके बाद कुछ लोकल फाल्ट हो गए थे। इनको सही कराके आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
उधर, भरावन में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति मंगलवार की रात 11.30 बजे गुल हो गई थी। जो रात भर गुल रही। बुधवार की सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
सांडी में तेज हवाओं के कारण एक घंटे तक कस्बा की आपूर्ति बाधित रही। हरियावां में बारिश के कारण रात 11 बजे बिजली चली गई थी, जो बुधवार की सुबह चार बजे बहाल हो सकी। टड़ियावां में बारिश व तेज हवा के कारण रात को गुल हुई बिजली बुधवार की सुबह सात बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंहदर में विद्युत उपकेंद्र तेरवा दहिगवां की आपूर्ति रात 11 बजे से बंद हो गई थी, जो पूरी रात गुल रही। सुबह आपूर्ति शुरू हो सकी। कछौना में बारिश से नगर की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी, जो बुधवार सुबह पांच बजे शुरू हो सकी। शाहाबाद में कस्बे की आपूर्ति एक घंटा तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed