फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity, water and Timardaron patients did not meet performance

बिजली, पानी न मिलने से मरीजों व तीमारदारों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Wed, 30 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity, water and Timardaron patients did not meet performance
सीएचसी सवायजपुर के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तहसील स्थित सीएचसी सवायजपुर में मरीजों ने बिजली-पानी न मिलने से नाराज मरीजों ने प्रदर्शन कर सुविधाओं की मांग सीएमओ से की।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के लिए आईं मदनापुर की उर्मिला, प्रीती, अंजलि सहित आशा, रंजना, मीना, श्याम कुमारी आदि ने अस्पताल में बिजली व पानी की किल्लत व समस्याओं के निराकरण की मांग की। मरीजों के अनुसार अस्पताल में रात में बिजली न होने से अंधेरे में प्रसव इत्यादि में काफी दिक्कतें होती हैं वहीं, अस्पताल के शौचालय में पानी न आने से अंधेरे में बाहर शौच जाना पड़ता है।


मरीजों ने बताया यहां लगे हैंडपंपों से दूषित पेय जल निकलता है जिसके चलते उन लोगों को बाहर से पानी लाना पड़ता है। इस संबंध में सीएचसी हरपालपुर के अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कई बार समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन निराकरण नहीं निकला। इस बावत फिर से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed