फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity problem will be solved from control room

Hardoi News: कंट्रोलरूम से बिजली समस्या का होगा निदान

Fri, 03 May 2024 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity problem will be solved from control room
हरदोई। शहर में बिजली समस्या के लिए उपभोक्ताओं को अब जेई व एसडीओ के नंबर तलाशने नहीं होंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर कंट्रोलरूम स्थापित किया जा रहा है। जहां उपभोक्ताओं की शिकायत सुनकर उसका निदान किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
शहर में 72 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इनको शहर में संचालित एक दर्जन विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति दी जाती है। इसके साथ ही बिजली समाधान के लिए दो उपखंड अधिकारी कार्यालय संचालित हैं। विभाग की ओर से सभी अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता के सीयूजी नंबर जारी किए गए हैं। बिजली समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1912 भी संचालित है। बिजली उपभोक्ता समस्या के निदान के लिए उपकेंद्र और अवर अभियंता के फोन नंबर तलाशते रहते हैं। नंबर मिलने पर कभी-कभी विभागीय कार्य होने पर अवर अभियंता की ओर से उत्तर नहीं मिलता है। जिस पर उपभोक्ता की ओर से उच्चाधिकारियों को कॉल की जाती है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के प्रकरण संज्ञान में न होने पर उपभोक्ताओंं की समस्या के निदान में समस्या आती है और उपभोक्ताओं को भी भटकना पड़ता है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्या के निदान के लिए विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर एक कंट्रोलरूम बनाएं जाने की कार्य योजना शुरू की गई। कंट्रोलरूम में उपभोक्ता की समस्या को नोट कर उसको संबंधित उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता को भेजा जाएगा और उसका निस्तारण किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि कंट्रोलरूम जल्द ही स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed