{"_id":"678950734b3cf5792a044820","slug":"electricity-department-on-target-of-district-panchayat-members-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125492-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिला पंचायत सदस्यों के निशाने पर बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिला पंचायत सदस्यों के निशाने पर बिजली विभाग
Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-09- जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बोलतीं अध्यक्ष प्रेमावती व साथ में मौजूद सीडीओ सौम्या गुरूरानी। संवाद
फोटो-10- बोर्ड की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
- हरियावां, राभा और पिहानी के अवर अभियंता के फाेन न उठाने और लाइन न बनाने के उठाए मुद्दे
- 1.59 अरब की जिला पंचायत का आय-व्यय बजट पारित, चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्यय बजट पुनरीक्षित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने निशाने पर बिजली विभाग के अभियंता रहे। सदस्यों ने हरियावां, राभा और पिहानी के अवर अभियंता के फोन न उठाने, विद्यालयों में लाइन शिफ्टिंग के लिए लाए गए खंभों को उठा ले जाने और लाइन न बनाए जाने आदि के मुद्दों को उठाया।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में शुरू हुई। पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों और की गई कार्रवाई पर चर्चा के दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित कुमार ने कहा कि भरावन क्षेत्र में विद्यालयों में हाईटेंशन लाइन निकली है, अभी नहीं हटाई गई है। अभियंता हादसों का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि लाइन शिफ्ट किए जाने के लिए लाए गए खंभों को भी अभियंता उठा ले गए हैं।
भरावन में बंद फीडर को शुरू करने के लिए भी लाए गए खंभों को दोबारा से उठवाए जाने के मुद्दा पर सदन में खूब हंगामा हुआ। बीएसए की सदन में गैरहाजिरी पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। बैठक शुरू होने के करीब एक घंटा बाद बीएसए सदन में पहुंचे।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित आय-व्यय बजट के साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1,59,00,00,000 रुपये अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सदन ने संकल्प लिया है कि कार्यालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत गाडगे की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। इस प्रस्ताव को भी सदस्यों ने मंजूरी दी।
सरकार की ओर से 15वें वित्त और राज्य वित्त के साथ ही जिला पंचायत की ओर से संपत्ति और विभवकर से मिले रुपये से भी विकास कार्य कराए जाएंगे। मनरेगा का 19,759 लाख रुपये के श्रम बजट का अनुमोदन किया गया।
कहा कि प्रत्येक गांव, गरीब, किसान और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। सदस्य दीनदयाल वर्मा ने बैठक से पहले एजेंडा न पहुंचाने की शिकायत की। कई सदस्यों ने समर्थन किया। संडीला के सांक में वन विभाग की ओर से सड़क निर्माण रोके जाने पर सदन ने डीएफओ से मामले की जांच कराने का निर्णय लिया।
गंज जलालाबाद में पंचायत घर संचालन, सरैंया में पंचायत भवन के निर्माण में धन दुरुपयोग का भी मुद्दा उठा। बावन के बदरुद्दीनपुर में करंट से किसान की मौत के बाद भी विद्युत लाइन न सही किए जाने, हुसैनपुर सहोरा में जर्जर लाइन का मामला भी उठाया गया। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने विकास कार्यों, मनरेगा में कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने संचालन करते हुए एजेंडा और पिछली बैठक की कार्रवाई की जानकारी दी।