फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   electricity cut in city

मन्ना पुरवा उपकेंद्र में आया फॉल्ट, साढ़े तीन घंट ठप रही शहर की आपूर्ति

Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
electricity cut in city
हरदोई। रविवार सुबह सांडी जाने वाली मेन लाइन में खराबी आने के बाद मन्नापुरवा उपकेंद्र के ब्रेकर व आइसोलेटर जल गए। इसके कारण पूरे शहर समेत सांडी व सवायजपुर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े दस बजे बिजली आई। इस दौरान 45 हजार उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

220 केवी मन्नापुरवा उपकेंद्र से सांडी गई लाइन में सुबह सात बजे सांडी पलिया के बीच फाल्ट हो गया। इसके कारण मन्नापुरवा उपकेंद्र यार्ड में कई तार टूट गए व ब्रेकर, आइसोलेटर जल गए। मन्नापुरवा उपकेंद्र में खराबी आने के बाद सांडी व सवायजपुर क्षेत्र समेत शहर इलाके में स्थित सभी 10 उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद जेई रविकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया। लगभग एक घंटे के बाद टाउन एरिया के चरौली, आरटीओ व बेलाताली फीडर की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र समेत शहर के सिटी पावर हाउस, आशा नगर, कोयलबाग कालोनी व सांडी रोड समेत अन्य तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति मरम्मत का काम पूरा होने के बाद लगभग 10.30 बजे बहाल की जा सकी। शहर के अन्य हिस्सों में लोकल फाल्ट की वजह से भी एक घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
मन्नापुरवा उपकेंद्र के जेई रविकांत ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 10.30 बजे बहाल कर दी गई थी। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि टाउन एरिया में स्थित दस उपकेंद्रों से लगभग 45 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं।
लोग बोले, आए दिन होते फाल्ट
आवास विकास कालोनी निवासी आयुष पांडे ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आए दिन फाल्ट होते हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित होती है। रविवार सुबह ही आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पानी के लिए भी लोग परेशान रहे।
शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी शीलू शुक्ला ने बताया कि छुट्टी के दिन लोग आराम भी ज्यादा करते हैं। सुबह-सुबह लाइट चली गई, जिससे लोगों को नींद में खलल पड़ा। गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया।
आवास विकास कालोनी निवासी भोले मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार दिन में अलग-अलग समय पर लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती हो रही है। रविवार सुबह होते ही आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जानने का प्रयास किया, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल सकी।

बोर्डिंग हाउस निवासी मेडिकल स्टोर व्यवसायी अवनीश ने बताया कि सुबह से ही आपूर्ति ठप हो गई। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, इस दौरान लोगों को पानी भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed