{"_id":"5f4a96878ebc3e3cfd42d1a1","slug":"electricity-cut-in-chc-labour-room-hardoi-news-knp579585216","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर रूम व जच्चा बच्चा वार्ड में 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर रूम व जच्चा बच्चा वार्ड में 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
अंधेरे के चलते सीएचसी में गिरकर घायल हुई तीमारदार माधुरी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। कस्बा स्थित सीएचसी में लेबर रूम व जच्चा-बच्चा वार्ड की विद्युत आपूर्ति तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 10 बजे तक बाधित रही। तीमारदारों का कहना है कि इस दौरान सीएचसी में टॉर्च की रोशनी में 12 प्रसव कराए गए। अंधेरा होने के कारण एक प्रसूता की महिला तीमारदार गिरकर घायल हो गई। वहीं अधीक्षक का कहना है कि रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई थी।
शुक्रवार रात 10 बजे सीएचसी के लेबर रूम व जच्चा-बच्चा वार्ड की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी काफी देर तक प्रयास करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
तीमारदारों ने बताया कि सीएचसी में आई गर्भवती महिलाओं के प्रसव टार्च की रोशनी में कराए गए। अंधेरे के कारण प्रसूता के साथ आई भुसेहरा गांव निवासी माधुरी (35) गिरकर घायल हो गई। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने बताया कि सीएचसी के लेबर रूम व जच्चा बच्चा वार्ड की बिजली आपूर्ति लाइन की मरम्मत होने के बाद शनिवार सुबह 10 बजे बहाल हो सकी। अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि लाइन में कुछ खराबी आने के कारण लेबर रूम व जच्चा बच्चा वार्ड की आपूर्ति बाधित हुई थी। इस दौरान दोनों कक्षों में रोशनी के वैकल्पिक इंतजाम किए गए थे।