{"_id":"62daeee1fe1eb83bf76d6648","slug":"electricity-cut-due-line-breakdown-hardoi-news-knp708958924","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई : लाइन टूटने से बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई : लाइन टूटने से बिजली रही गुल
विज्ञापन
पिहानी। 33 केवी उपकेंद्र की लाइन टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। जेई का कहना है कि जल्द मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
गुरुवार रात सवा तीन बजे 33 केवी उपकेंद्र की लाइन टूटने से इलाके में अंधेरा छा गया। कर्मियों ने बताया कि हरदोई-पिहानी के बीच लाइन पर पेड़ गिर गया है। शुक्रवार सुबह कर्मियों ने अहरापुर के पास पेड़ की डाल हटाकर लगभग साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल की।
इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे हरियावां के पास पेड़ गिरने से लाइन टूट गई। क्षेत्र के जुनैद, मनीष कुमार, उमाकांत, डॉक्टर इमरान आदि ने बताया कि बरसात से पहले लाइनों के आसपास डालें छांट दी जाती थीं लेकिन इस बार ये काम नहीं हुआ। इसके कारण मामूली हवा चलने पर भी लाइनों में फाल्ट आ जाता है। जेई सोमपाल ने बताया कि जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।