फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electrician stuck to transformer after supply started while repairing fault, dies

Hardoi News: फॉल्ट सही करते समय आपूर्ति शुरू होने से ट्रांसफार्मर से चिपका बिजली कर्मी, मौत

Tue, 10 Sep 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electrician stuck to transformer after supply started while repairing fault, dies
पाली। पाली थाने के पास रखे ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को सही कराने के दौरान अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से प्राइवेट बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अवर अभियंता को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। बिजली विभाग ने मृतक को विभागीय कर्मचारी मानने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


वहीं, तीन घंटे बाद जेई के आने पर शव उठा। जेई ने कहा कि विभाग की ओर से यथा संभव मदद कराई जाएगी।

पाली के मोहल्ला बिरहाना निवासी मंजेश कश्यप (32) बिजली उपकेंद्र पर तैनात लाइन मैन के साथ प्राइवेट तौर पर रहकर बिजली मरम्मत का काम करता था। मंगलवार शाम पांच बजे थाने के पास सरस्वती स्कूल जाने वाली सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट गया। उसे सही करने के लिए मंजेश गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आपूर्ति चालू हो गई और करंट लगने से मंजेश ट्रांसफार्मर में ही चिपक गया। आसपास के दुकानदारों ने इसकी जानकारी उपकेंद्र को दी तो आपूर्ति बंद की गई। मौके पर पहुंची पुलिस मंजेश को लेकर पीएचसी पहुंची। यहां डॉक्टर आनंद शुक्ला ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी चमेली, एक पुत्र और एक पुत्री है।


प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया कि मंजेश नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। फॉल्ट सही करने के लिए ड्यूटी पर मौजूद लाइन मैन शटडाउन लेता है, लेकिन किसी ने भी शटडाउन नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed