फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electrician on his way to his in-laws' house dies in a road accident

Hardoi News: ससुराल जा रहे बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

Wed, 22 Oct 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Electrician on his way to his in-laws' house dies in a road accident
फोटो-23- पीयूष। फाइल फोटो
हरदोई। बाइक से ससुराल जा रहे बिजली मिस्त्री को कसरावां मोड़ पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मंगलवार रात की है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के मैगलगंज कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी पीयूष प्रजापति (27) बिजली मिस्त्री थे। पीयूष की ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सांपखेड़ा में है। छोटे भाई देवेश के मुताबिक, मंगलवार रात पीयूष बाइक से ससुराल जा रहे थे। इस दौरान बिलग्राम मार्ग पर कसरावां मोड़ के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सिर के बल सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने देर रात 11:51 बजे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी किरन, पुत्री यशी और पुत्र आर्यन है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed