फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electric wires should be removed from above the Atal statue

Hardoi News: अटल प्रतिमा के ऊपर से बिजली के तारों को हटवाया जाए

Sat, 29 Mar 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 29 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Electric wires should be removed from above the Atal statue
हरदोई। शहर के नुमाइश चौराहा पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के ऊपर से निकले बिजली के तारों को हटवाया जाएगा। डीएम एमपी सिंह ने शनिवार को उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का अधिकारी समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को उद्योगों की समस्याओं को लेकर लापरवाही करने पर कठोर चेतावनी दी। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

शहर टेढ़े विद्युत खंभों को ठीक कराया जाए। हरदोई मंडी समिति में व्यापारियों की समस्याओं का चिह्नीकरण के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए। मंडी के व्यापारियों से संवाद किया जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह समेत अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed