{"_id":"cc90ebe36f7a4f84ccf247b16fd32124","slug":"electric-organically-flywheel-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बवाल, चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बवाल, चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक हफ्ते से शहर में लगातार लोकल फाल्ट के नाम
विज्ञापन
पर हो रही बिजली कटौती से गुरुवार को आखिरकार व्यापारियों का गुस्सा फूट ही
पड़ा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले पदाधिकारियों और व
व्यापारियों ने नगर के सिनेमा चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान व्यापार मंडल ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि शहर में लोकल फाल्ट एवं अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है। शहर में दिन व रात में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
यह क्रम लगभग एक सप्ताह से लगातार चल रहा, जिससे रात में बिजली न होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि मरीजों के लिए बिजली कटौती जी का जंजाल बनी हुई है। यहां तक की सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की आंख मिचौली से शहर में चोरियों की वारदात भी बढ़ी हैं।
जिला उपाध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच रहा है। यहां तक की अंधेरे में महिलाओं व बच्चों का निकलना दूभर हो गया है। इस दौरान व्यापारियों ने शहर के सिनेमा चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप तत्काल आपूर्ति सही ढंग से करवाने की मांग की।
अन्यथा की स्थिति में आम जनता के साथ मिलकर व्यापारियों द्वारा वृहद स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर हरी प्रताप सिंह, मनीष सिंह, रिंकू शर्मा, मुन्ना पासवान, सुरेंद्र रस्तोगी, डा. सुरनाथ अवस्थी, रजनीश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल, भोलानाथ रस्तोगी और अब्बाद हुसैन आदि मौजूद थे।