{"_id":"5fa6df6f8ebc3e9bab1b8d31","slug":"electric-hardoi-news-knp5930680121","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 उपकेंद्रों पर लगा शिविर, दर्ज की गईं 714 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 उपकेंद्रों पर लगा शिविर, दर्ज की गईं 714 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को जिले में विद्युत उपकेंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 714 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से 632 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को आयोजित विद्युत शिविर में 95 हजार रुपये से अधिक की बकायेदारी वसूली गई। कैंप में दर्ज की गईं बिजली बिल व मीटर संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बारात घर में शिविर का आयोजन किया गया।
बकायेदारों से आठ लाख रुपये वसूले गए। बिल अदा न करने पर 15 लोगों के कनेक्शन काटे गए। बावन प्रतिनिधि के अनुसार ऐजा गांव स्थित सब स्टेशन में शनिवार को आयोजित हुए शिविर में कुल 87 शिकायतें पंजीकृत की गईं। 81 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
वहीं अधिशासी अभियंता ओपी पाल की अगुवाई में टीम ने रेलवेगंज इलाके में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कुल 52 उपभोक्ताओं के यहां जांच की।
जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने व बिल न जमा करने पर 14 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। तीन लाख 75 हजार रुपये की वसूली गई। साथ ही 14 उपभोक्ताओं के यहां मीटर बदले गए।