फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   electicity,farmer,market,hardoi news

पांच दिन से किसान बाजार की बत्ती गुल

Thu, 31 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
electicity,farmer,market,hardoi news
फोटो-12- किसान बाजार के पिछले हिस्से खड़ी घास व पड़ा कचरा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सरकुलर रोड स्थित किसान बाजार की बिजली आपूर्ति पांच दिन से बाधित है। इसके अलावा परिसर की सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। दुकानदारों और आवंटियों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि हैवी केबल न होने से आपूर्ति बाधित हुई है। केबल मंगा लिया गया है, जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बने किसान बाजार में 24 दुकानें, एक मेन हॉल, बहुउद्देशीय हाल, कैंटीन, कैफेटेरिया और गेस्ट सुइट आदि हैं। बाजार में किसानों को व्यवसाय के लिए दुकानें आवंटित की जानी थीं। बिल्डिंग हैंडओवर होने के बाद मंडी समिति ने नीलामी के तहत दुकानों का आवंटन शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक मात्र 10 दुकानें ही आवंटित की जा सकी हैं।
विज्ञापन

आवंटन के बाद इनमें कपड़े की दुकानें व फर्मों के कार्यालय संचालित होने लगे हैं। दुकानदारों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मंडी समिति की ओर से बिजली का कनेक्शन भी ले लिया गया है, लेकिन पांच दिन पहले बाजार की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दुकानदारों और कार्यालय संचालकों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया कि परिसर की सफाई व्यवस्था भी खराब है। कई-कई दिन तक सफाईकर्मी नहीं आते हैं। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
सांझ ढलते ही छा जाता हैं अंधेरा
किसान बाजार स्थित एक दुकान में संचालित फर्म के ऑफिस का काम देखने वाले पंकज अवस्थी ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने के कारण शाम होते ही कार्यालय व आसपास अंधेरा पसर जाता है। इसके चलते समय से पहले ही कार्यालय बंद करना पड़ता है। कार्य भी प्रभावित होता है।
सफाई की भी नहीं है व्यवस्था
किसान बाजार स्थित एक अन्य दुकान में चलने वाले फर्म के कार्यालय के कर्मचारी अतुल पांडेय ने बताया कि परिसर की नियमित सफाई भी नहीं की जाती है। पिछले हिस्से में घास काफी बड़ी हो गई है। कई बार कहा, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
स्थायी लाइन के लिए मंगवाया है केबल
मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि मंडी समिति की ओर से किसान बाजार के लिए जनवरी में 45 किलोवॉट का कनेक्शन लिया था। कनेक्शन के वक्त बिजली विभाग ने अस्थायी लाइन डाली थी। कुछ तकनीकी परेशानी के चलते आपूर्ति बाधित हुई है।

स्थायी लाइन डलवाने के लिए लखनऊ से उच्च गुणवत्ता का केेबल मंगवाया है। गुरुवार तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। बताया कि अभी किसान बाजार की पूरी दुकानें उठी नहीं है, इसलिए सफाई का ठेका नहीं कराया गया है। मंडी में तैनात सफाई कर्मियों से सफाई कराई जाती है। अगर दुकानदारों को कोई परेशानी है तो उसे दूर किया जाएगा।

फोटो-13- पंकज अवस्थी। संवाद

फोटो-13- पंकज अवस्थी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-14- अतुल पांडेय। संवाद

फोटो-14- अतुल पांडेय। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed