फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man injured in accident dies, report filed

Hardoi News: दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 27 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in accident dies, report filed
हरदोई (भरावन)। अतरौली थाना क्षेत्र में बीती 11 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार बुजुर्ग की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान घर पर ही मौत हो गई। मृतक के नाती की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के पितौली निवासी रहमान (60) बीती 11 अप्रैल की शाम कसियापुर गांव से दूध लेकर साइकिल से घर जा रहे थे। अतरौली माल मार्ग पर कसियापुर गांव के पास भरावन चौराहा निवासी पप्पू ने रहमान की साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रहमान को सीएचसी भरावन से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घर ले आए। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed