फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man drowns while crossing river holding buffalo's tail.

Hardoi News: भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा बुजुर्ग डूबा

Fri, 14 Aug 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly man drowns while crossing river holding buffalo's tail.
फोटो-31- पुल के पास मौजूद परिजन। संवाद
हरपालपुर। भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे वृद्ध शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव के पास गंभीरी नदी में डूब गए। जानकारी पर पुलिस और गोताखोर परिजनों के साथ पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

भदार निवासी कल्लू (60) खेती करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह भैंस चराने के लिए गांव के पास से निकली गंभीरी नदी के किनारे गए थे। इस दौरान भैंस नदी में चली गई। भैंस की पूंछ पकड़कर कल्लू भी नदी पार करने लगे। अचानक भैंस की पूंछ हाथ से छूट गई तो कल्लू नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कल्लू के परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कल्लू की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए। इसके बाद अग्निशमन विभाग के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed